शनिवारीय बैठक 26-08-2023
आज दिनांक 26.08.2023 को शनिवारीय बैठक संयुक्त रूप से संकुल केंद्र तेलाईधार, संकुल केंद्र महेशपुर एवं संकुल केंद्र बटईकेला की संकुल केंद्र महेशपुर में की गई। संकुल बैठक में सुघर पढ़वइया योजना के बारे में सभी शिक्षकों को बताया गया, सभी शिक्षकों को अपने-अपने विद्यालय में आवश्यक तैयारी करते हुए चुनौती लेने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अलावा NAS exam के बारे में, कबाड़ से जुगाड़ के प्रदर्शनी के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। बैठक में मुख्यतः निम्न बिन्दु थे : 1. सुघर पढ़वइया 2. कबाड़ से जुगाड़ 3. inspire award 4. छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण 5. NAS Exam की तैयारी 6. छात्रवृत्ति पूर्णता